Giridih News :होंकपोंक गांव में नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात की चोरी

Giridih News :सरिया थानांतर्गत चिचाकी पंचायत के होंकपोंक गांव में चोरों ने शनिवार को बंद घर का ताला तोड़कर 2,05,000 रु नगद तथा सोने-चांदी के जेवर ले उड़े. इस बाबत भुक्तभोगी फूलमती देवी ने सरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित फूलमती देवी पति महेंद्र दास ने बताया कि बेटी की शादी की तैयारी को लेकर रु की व्यवस्था करने वह अपने बच्चों व पति के साथ शनिवार को अपने मायके टाटी झरिया गयी थी. घर में विवाह के लिए 1,80,000 रु तथा महिला समूह के 25000 रु बक्सा में रखे थे. रविवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा. उसके देवर रामू रविदास ने मोबाइल से घटना की जानकारी दी. सपरिवार घर लौटने पर परिजनों ने गेट का ताला टूटा हुआ देखा. आंगन में आने पर कमरा का ताला व घर में रखे बक्से का ताला भी टूटा था. बक्सा में रखे सामान भी इधर-उधर बिखरे थे. बक्सा से 2,05,000 रु नकद गायब थे. चांदी की चार जोड़ी पायल तथा सोने का दो जोड़ा झुमका भी गायब था.

चल रही है अपराधियों की तलाशी : थाना प्रभारी

घटना की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी. उसी रात गांव के दो अन्य घरों में भी चोरी की बात कही जा रही है, पर उन्होंने थाना में आवेदन नहीं दिया है. थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह ने वारदात से संबंधित आवेदन मिलने की पुष्टि की है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच चल रही है. पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों की शिनाख्त तथा तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >