Giridh news :शिव बरात देखने गया था परिवार, घर में हो गयी चोरी

Giridh news :बगोदर थानांतर्गत पड़रिया गांव के एक घर में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने नगद पांच हजार समेत कपड़ों की चोरी कर ली.

जानकारी के अनुसार पड़रिया के राजेश सिंह के परिवार की महिलाएं घर बंद कर बगल के ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने और महाशिवरात्रि को ले निकली बारात में शामिल होने गयी थीं. देर रात घर लौटने पर चहारदीवारी पर रखी सारी ईंट गिरी हुई थी. घर के अंदर जाने पर एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. एक बैग फेंका हुआ था. इसमें रखे पैसे गायब हो गये थे.

महिलाओं के हल्ला करने पर जुटे लोग

इधर, घर की महिलाओं के हो-हल्ला करने पर लोगों की भीड़ जुटी. सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. सोमवार की सुबह गांव पहुंचे बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को अविलंब चोरी के उद्भेदन की मांग की है. इधर, बगोदर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >