चहारदीवारी 70 लाख रुपये की लागत से झारखंड राज्य भवन निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा था. इसका विधिवत शिलान्यास बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने मई 2023 में किया था. मॉडल डिग्री कॉलेज बाउंड्रीवाल कार्य शुरू होने के बाद बिरनीवासियों को लगा था कि अब कॉलेज के साथ-साथ स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहेंगे.
संवेदक ने नक्शा का नहीं रखा ध्यान
निर्माण के दौरान संवेदक ने स्थानीय भू-माफिया के साथ सांठ-गांठ कर कॉलेज को प्राप्त साढ़े दस एकड़ जमीन स्वीकृत नक्शा के अनुरूप कार्य नहीं करवाय. पहले साढ़े चार एकड़ जमीन पर ही बाउंड्रीवाल किया जाने लगा. इसके बाद स्थानीय सिमराढाब के ग्रामीणो को स्वीकृत नक्शा के अनुरूप कार्य नहीं करने का पता चला तो लोगों ने जमकर विरोध किया. इसी बीच ग्रामीणों ने भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की. विरोध के बाद बिरनी के पूर्व सीओ सारांश जैन व वर्तमान सीओ संदीप मधेसिया ने लगभग छह बार मॉडल डिग्री कॉलेज की जमीन की मापी करवा कर सीमांकन किया. इसके बाद बाउंड्रीवाल कार्य को नक्शा के अनुरूप नहीं किया गया. उपायुक्त ने विभाग को पत्र भेजकर स्वीकृत नक्शा के अनुरूप कार्य करने की बात कही, बावजूद मनमानी नहीं रुकी. इसके बाद मामला गंभीर होता चला गया.
पूरी चहारदीवारी तुड़वाना ही विकल्प : सीओ
सीओ संदीप मधेसिया ने बगोदर सरिया के एसडीओ को पत्र भेजकर पूरी चहारदीवारी को तोड़कर पुनः निर्माण कराने का आग्रह किया है. सीओ ने अपने पत्र में कहा है कि उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक-सह-प्रभारी अंचल निरीक्षक व प्राचार्य, मॉडल कॉलेज के साथ मॉडल डिग्री कॉलेज की भूमि की जांच की. जांच में पाया कि मॉडल कॉलेज की 10.02 एकड़ जमीन में प्रबंधक-सह-कार्यपालक अभियंता झाराभनिनि लिमिटेड ने लगभग 6.50 भूमि पर अधूरी चहारदीवारी बनवायी. वर्तमान में मॉडल कॉलेज का कैंपस बनाया गया है, जिस पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं है. पूर्व में निर्मित अधूरी चहारदीवारी को ध्वस्त किये बिना संपूर्ण रकवा 10.02 एकड़ भूमि का कैंपस बनाया जाना संभव नहीं है. इस आलोक में आवश्यक निर्देश दिया जाये. सीओ ने कहा कि संवेदक ने नक्शा के अनुरूप कार्य नहीं किया है, जबकि कई बार जमीन का सीमांकन कराया गया. डिग्री कॉलेज की पूरी जमीन को सुरक्षित करने के लिए चहारदीवारी तुड़वाना और नये सिरे से निर्माण ही एकमात्र विकल्प है. उन्होंने एसडीओ बगोदर सरिया से निर्देश मांगा है. उनके आदेश पर आगे की कार्यवाही होगी.
