फांसी के फंदे से झूलता मिला युवती का शव

नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शुक्रवार की शाम स्व. अनिल कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला.

गिरिडीह.

नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शुक्रवार की शाम स्व. अनिल कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला. घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर लिया. मृतका के भई दीपू कुमार ने बताया कि रिया मानसिक रूप से परेशान रहती थी. शुक्रवार को करीब 2:30 बजे उसने रिया को खाना देकर घर के नीचे दुकान में आया था. शाम सात बजे जब वह ऊपर कमरे में गया तो देखा कि रिया अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही है. उसे उतारा और उसके मुंह पर पानी मारकर देखा, लेकिन वह नहीं उठी तो उसने हो हल्ला शुरू किया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे और नगर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >