Giridih News :बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

Giridih News : डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित विभागों का निरीक्षण कर रहे थे. इसी क्रम में बाल कल्याण समिति के पास दो बच्चों के साथ एक महिला पर उनकी नजर पड़ी. महिला से पूछताछ के बाद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया.

डीसी ने महिला से समाहरणालय आने का कारण पूछा. महिला ने बताया कि उसका नाम रेणु देवी है और वह सलयडीह की रहने वाली है. उसके दो बेटे राम कुमार साहू (7 वर्ष: और रितिक कुमार साहू उम्र (5 वर्ष) हैं. बच्चों के पिता का देहांत हो चुका है. मजदूरी करके घर का खर्च चलना पड़ता है. डीसी ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बाल संरक्षण पदाधिकारी को बुलाया और दोनों बच्चों को प्राथमिकता के साथ स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया.

बच्चों से ली पढ़ाई की जानकारी

डीसी ने महिला से बच्चों की पढ़ाई के संबंध जानकारी प्राप्त की. समाज कल्याण विभाग ने बच्चों को स्वेटर भी उपलब्ध कराया. डीसी ने स्पष्ट किया कि बच्चों का जनकल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कोई भी पात्र बच्चा सरकारी योजनाओं से वंचित ना रहे, इसका निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी. वहीं, महिला ने डीसी की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >