अशोक ने बताया कि पिछले वर्ष 25 दिसंबर की रात में वह व्यापारी को दिये धान का पैसा लेकर द्वारपहरी से वापस अपने घर पिंडराबाद लौट रहा था. रात्रि 9.30 बजे जेपी शिशु सदन स्कूल चरघरा के सामने मुख्य मार्ग पर चार लोगों ने उनकी बाइक को रोककर उसकी पिटाई कर दी और 28,500 छीन लिया. चार में से दो आरोपियों को पहचाना था. इसमें चरघरा निवासी संतोष यादव और शिबा यादव के खिलाफ जमुआ थाना में मामला दर्ज कराया गया था. संतोष को बुधवार को आइओ केश रोशन पांडेय ने पकड़कर थाना लाया और कुछ देर बाद छोड़ दिया.
क्या कहते हैं इंस्पेक्टर
जमुआ के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास ने कहा कि पीड़िता अशोक राउत ने आवेदन दिया है. मारपीट के आरोपी संतोष यादव को थाना से छोड़े जाने के मामले में वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा.
थाना प्रभारी ने कहा
जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि इससे संबंधित कांड का इंस्पेक्टर कार्यालय से परीक्षण जांच प्रतिवेदन नहीं मिला था. आरोपी को पीआर बांड पर छोड़ा गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि जब जहां पुलिस को जरूरत होगी, उसे हाजिरी देना पड़ेगी.
