घटना में टेंपो के चालक 40 वर्षीय शिवकुमार रविदास व रवीना देवी के साथ साथ अन्य पांच लोग घायल हो गये, जिनका इलाज बिहार के चनंबर, जमुई समेत अन्य स्थानों पर में करवाया जा रहा है. टेंपो घुठिया से तिसरी तक सवारी लेकर चलता है. बुधवार को भी विभिन्न जगहों से सवारी लेकर वह तिसरी की ओर आ रहा था कि लेढ़वा के पास चढ़ाई पर टेंपो चढ़ नहीं पाया. इस दौरान उसका ब्रेक भी फेल हो गया, जिससे टेंपो पीछे लुढ़कने के क्रम में सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया. इसमें अंजनी कुमारी टेंपो के नीचे दब गयी.
सूचना पर गांव में पहुंचे थाना प्रभारी
सूचना पर थानसिंहडीह के थाना प्रभारी मनोज सिंह और समाजसेवी मदन यादव मृतका के गांव बरदेही पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजना चाहा, लेकिन गांव के कुछ लोगों और परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया. परिजनों ने इसे लेकर थाना प्रभारी को आवेदन भी दिया.
