दुकान में काम करने वाले डोरंडा के पवन राय ने घोड़थंभा ओपी में इसकी शिकायत की है. कहा है कि मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे सुधीर पांडेय, पप्पू शर्मा, रंजीत सिंह और मंटू राम जबरन दुकान में घुसे, सभी हथियार से लैस थे और अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. आरोपितों ने सिर पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोट आयी. दुकान में आरोपितों ने तोड़फोड़ भी की. और कई विदेशी शराब की बोतलें तोड़ दी. आरोपितों काउंटर में रखे करीब 1 लाख 71 हजार 700 रुपये नकद भी लूट लिये. हर महीने एक पेटी शराब और पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद होने गयी है.
दूसरे पक्ष ने आरोप को बताया बेबुनियाद
वहीं, आरोपित पप्पू शर्मा ने मारपीट और छिनतई के आरोपों को बेबुनियाद बताया. कहा कि वह काउंटर पर खरीदरी करने गये थे, परंतु उसके साथ काउंटर के अंदर बैठे लोगों ने बदतमीजी और अव्यवहारिक बातें कर विवाद को बढ़ाया. इसके बाद हल्की कहासुनी हुई. घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
