दोनों की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. बताया जाता है कि विगत दो मई को दो चचेरी बहनें अपने घर की छत पर सोयी हुई थी. सुबह दोनों गायब मिली. परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर अज्ञात युवकों पर भागने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत की. लगाया. दोनों अपने-अपने घरों से नगदी भी लेकर फरार हुई थी. पुलिस कांड अंकित कर दोनों की बरामदगी में जुट गयी.
एक व्यक्ति दोनों को सुरक्षित अपने घर में रखा
था
इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों को बनारस में एक व्यक्ति ने अपने घर में सुरक्षित रखा है. उक्त व्यक्ति को पुलिस के आने तक अपने पास रखने को कहा गया. इसके बाद पुलिस टीम बनारस पहुंची और दोनों को थाना ले आयी. पुलिस दोनों से पूछताछ कर भगा ले जानेवाले युवकों की पहचान में जुटी हुई है.
