Giridih News: नाबालिग छात्रा को लेकर शिक्षक फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Giridih News: एक निजी विद्यालय के शिक्षक ने गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक एक नाबालिग छात्रा को लेकर शनिवार की शाम फरार हो गया.

जानकारी मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. दोनों का सुराग नहीं मिलने के बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर जानकारी दी है. इसके बाद बेंगाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है. हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी नाबालिग छात्रा और शिक्षक का सुराग नहीं मिल पाया है. मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जाता है कि एक युवक निजी विद्यालय में शिक्षक का काम करता है. उसी विद्यालय में पढने वाली एक नाबालिग छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया और मौका पाकर शनिवार की शाम को उसे लेकर फरार हो गया. इधर देर शाम तक छात्रा के वापस घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई. खोजबीन के क्रम में परिजनों को छात्रा के शिक्षक के साथ फरार होने की जानकारी मिली. इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी. इधर बेंगाबाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर दूसरे प्रदेशों में भी छापेमारी कर रही है. तीन दिन बाद भी छात्रा के नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >