Giridih News: पुल की रेलिंग तोड़ 40 फीट नीचे बराकर नदी में गिरा टेलर, चार घंटे तेज धार में फंसा रहा चालक

Giridih News: गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर बराकर गांव के पास की घटना

Giridih News: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर गांव के पास गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर बराकर पुल की रेलिंग तोड़ एक मालवाहक टेलर एनएल 01एइ 1688 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा. घटना सोमवार की देर रात करीब एक बजे की है. बताया जाता है कि कोडरमा जिले के जयनगर थाना इलाके की काठाडीह बस्ती के निवासी चालक अकील नवाज खान ने बारिश में अपना नियंत्रण वाहन से खो दिया. टेलर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा. घटना के बाद नवाज खान किसी तरह वाहन के केबिन से निकल कर टायर के ऊपर आया. वह लगभग चार घंटे तक नदी की तेज धार में फंसा रहा. इस दौरान उसने मदद के लिए कई बार गुहार लगायी, लेकिल रात अधिक होने के चलते किसी ने ध्यान नहीं दिया. हालांकि डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अवर निरीक्षक गौतम कुमार व थाना की पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. पुलिस की सजगता और स्थानीय किशोरों व युवकों की दिलेरी से चालक की जान बच गयी.

घटना के बारे में वाहन के चालक अकील नवाज खान ने बताया कि रात लगभग एक बारिश के चलते उसके वाहन का टायर फिसल गया और टेलर रेलिंग को तोड़कर नीचे नदी में जा गिरा. वह किसी तरह ड्राइविंग सीट से निकल कर टायर पर जा चढ़ा. उसने कई बार बचाने की गुहार लगायी, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई सामने नहीं आ रहा था. चालक टेलर पर पाइप लाद कर गोड्डा से दुधनिया (गिरिडीह) जा रहा था.

टॉर्च की रोशनी ने बचायी जान :

चालक अकील नवाज खान ने बताया कि नदी की दूसरी तरफ से किसी ने टॉर्च जलायी. इधर, अकील भी वाहन के अंदर से निकलते समय टॉर्च निकाल लिया था. ऐसे में उसने भी टॉर्च की रोशनी मारी. थोड़ी ही देर में पुल पर कुछ लोग पहुंच गये और रस्सा फेंक कर उसे निकालने का प्रयास किये. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी. उसने एनडीआरएफ को सूचित करने का निर्णय लिया. तब तक उजाला फैलने लगा था. कुछ किशोर और युवक मछली मारने वहां पहुंचे. वे लोग चालक को फंसा देख तैरकर उसके पास पहुंचे और बचा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >