सो रहे युवक को आधी रात में सांप ने डसा, हालत गंभीर

जमडीहा गांव में एक 30 वर्षीय युवक को शुक्रवार की रात सांप ने डस लिया. इसके बाद से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. नरेश प्रसाद वर्मा शुक्रवार की रात में अपने घर में पलंग पर सोया हुआ था. सुप्तावस्था में रात के करीब 11.30 बजे किसी जहरीले सर्प ने शालीग्राम की गर्दन में काट लिया.

देवरी.

थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडीहा गांव में एक 30 वर्षीय युवक को शुक्रवार की रात सांप ने डस लिया. इसके बाद से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि जमडीहा गांव निवासी शालीग्राम महतो का पुत्र नरेश प्रसाद वर्मा शुक्रवार की रात में अपने घर में पलंग पर सोया हुआ था. सुप्तावस्था में रात के करीब 11.30 बजे किसी जहरीले सर्प ने शालीग्राम की गर्दन में काट लिया. सांप काटने के बाद उसे उपचार के लिए लोग अस्पताल ले जाने लगे. रास्ते में युवक बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में उसे बेलाटांड़ स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां पर उसका उपचार चल रहा है. पीड़ित की स्थिति गंभीर बनी हुई है. शनिवार की शाम तक युवक को होश में नहीं लाया जा सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >