Giridih News: कबाड़ी मजदूर की मौत मामले में अध्यक्ष और सचिव को शो-कॉज

Giridih News: मध्य विद्यालय दुधीटांड़ में जर्जर भवन की छत तोड़ने के दौरान हादसे में दो कबाड़ी मजदूरों की मौत मामले में मंगलवार को जांच के लिए एसडीओ और डीइओ विद्यालय पहुंचे. विद्यालय पहुंचकर अधिकारियों ने तोड़े गये भवन का जायजा लिया.

निरीक्षण के बाद एसएमसी के अध्यक्ष और सचिव को शो-कॉज कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है. एसडीओ ने जर्जर भवन के तोड़े जाने संबंधी विभागीय निर्देश के साथ-साथ लगाये गये मजदूरों की सुरक्षा की स्थिति को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है. 24 घंटे में जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. विदित हो कि शनिवार को पांच कबाड़ी मजदूरों को जर्जर भवन को तोड़ने की जिम्मेदारी प्रबंधन ने दी थी. काम के दौरान छत के एक भाग के गिर जाने से दबकर मुर्शीदाबाद के दो मजदूर आशदुल शेख और हसीबुल शेख की मौके पर ही मौत हो गयी. इनके अलावा मनीजुल गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस बाबत मृतकों के साथी मजदूर नौशाद शेख ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को मुर्शीदाबाद ले जाया गया. इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को भी दी गयी है. घटना के बाद से कबाड़ी मजदूरों में दहशत है. मृतक के परिजनों में मातम पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >