Giridih News : पागल कुत्ते ने काट कर सात लोगों को किया जख्मी

Giridih News : गावां के पिहरा बाजार की घटना. गुस्साये लोगों ने कुत्ते को मार डाला

Giridih News : गिरिडीह के गावां प्रखंड के पिहरा बाजार के पास रविवार को एक कुत्ते ने सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया. पिहरा बाजार मार्ग से गुजरे रहे 45 वर्षीय विनोद साव व 40 वर्षीय मनोज साव (दोनों के पिता बृजनंदन साव), 32 वर्षीय विकास कुमार (पिता स्व बसंत साव), 11 माह के अभ्यांश कुमार (पिता अतिश कुमार) 17 वर्षीय अंकित कुमार (पिता किशुन यादव), 13 वर्षीय अर्जुन कुमार (पिता रामु कुमार) को काटकर जख्मी कर दिया. इससे इलाके में अफरातफरी मच गयी. पिता की गोद में खेल रहे अभ्यांश को पैर में काटकर कुत्ते ने जख्मी कर दिया. बाद में आसपास के लोग जुटे और कुत्ते को मार डाला. इधर, सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में इलाज के लिए पहुंचाया. चिकित्सकों ने सभी को एंटी रेबिज का इंजेक्शन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >