Giridih News :जुलूस के दौरान मारपीट मामले में 16 पर केस

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह में 27 फरवरी को जुलूस के दौरान हुई झड़प के मामले में पचंबा थाना में दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पहले पक्ष की शकीला बानो ने मो राहुल, मो बब्बन, मो टिंकू, मो रिंकू, चांदनी परवीन, मो आजम और जुबेर रेन को आरोपित किया है. आरोप है कि जुलूस के दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी, लोहे के रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गले से सोने की चेन और भतीजे की जेब से 1500 रुपये नकद छीनने का भी आरोप लगाया है.

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष की नूरजहां बानो ने मो सोनू शेख, मो सलीम शेख, मो साहीर, मो बिड्डू, मो शाहीद, मो समीर, मो दानिश, मो चांद और इब्राहिम को आरोपित किया है. आरोप है कि नमाज के लिए जा रहे युवक को वोटिंग को लेकर रोका गया और मारपीट शुरू कर दी गयी, बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी लाठी-डंडा और रॉड से हमला किया गया. रोड पर घसीटने, दांत काटने और आभूषण छीनने का भी आरोप भी लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >