बरसोती और जमुनिया नदी पर बनेंगे दो पुल, सरिया-बगोदर के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

सरिया और बगोदर में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है. इससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा.

सरिया. बगोदर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की आवागमन सुविधा बेहतर करने की दिशा में पहल शुरू हुई है. बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो के प्रयास से सरिया और बगोदर प्रखंड में दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है.

सरिया प्रखंड की अमनारी पंचायत के करनोडीह गांव में बरसोती नदी पर पुल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं बगोदर प्रखंड की खेतको पंचायत में बूढ़ाबांध से पोखरिया नीचे टोला जाने वाले पहुंच पथ में जमुनिया नदी के पनघट पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण प्रस्तावित है.

बरसात में आवागमन की परेशानी होगी कम

दोनों पुलों के निर्माण से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर बरसात के दौरान नदी और नालों के कारण ग्रामीणों को होने वाली परेशानी कम होगी. पुल बनने से गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: गांडेय के कस्तूरबा विद्यालय में कौशल प्रतियोगिता, छात्राओं ने हेल्थ केयर व ब्यूटी एंड वेलनेस के मॉडल किये प्रस्तुत

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण से क्षेत्र में आवागमन आसान होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार से जुड़े कार्यों के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

विकास कार्यों को प्राथमिकता : नागेंद्र महतो

विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है. दोनों पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और उन्हें जल्द बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है.

पुल निर्माण की पहल के लिए अजय यादव, युधिष्ठिर मंडल, हेमलाल मंडल, राजू सिंह, बिपिन शर्मा, नरेश रजक, चिंतामणि मंडल समेत अन्य ग्रामीणों ने विधायक नागेंद्र महतो के प्रति आभार जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >