Giridih News :गिरिडीह के नये जिला परिवहन पदाधिकारी बने संतोष कुमार

Giridih News :गिरिडीह जिला परिवहन कार्यालय में नये जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने पदभार बुधवार को ग्रहण किया. उन्होंने पूर्व डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी से कार्यभार लिया. कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया.

गिरिडीह जिला परिवहन कार्यालय में नये जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने पदभार बुधवार को ग्रहण किया. उन्होंने पूर्व डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी से कार्यभार लिया. कार्यालय के कर्मियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद संतोष कुमार ने कार्यालय का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की और अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं. नवपदस्थापित डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि परिवहन कार्यालय से आम लोगों को अपने कार्य सुचारू रूप से काम हो. कार्यालय की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में हरसंभव कदम उठाए जायेगा. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. डीटीओ कार्यालय में कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपादित करने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >