Giridih News :अवैध शराब के साथ एक तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Giridih News :सरिया स्थित हजारीबाग रोड स्टेशन से आरपीएफ ने तस्करी कर ले जा रही 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया.

आरपीएफ के अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म के निरीक्षण के दौरान एक युवक को भारी बैग लेकर यात्रा की तैयारी करते देखा गया. जांच के दौरान उसके पास से विभिन्न ब्रांडों की 12 बोतल शराब जब्त की गयी. इसके साथ ही उसे हिरासत में लिया गया. जब्त शराब का बाजार मूल्य 3440 रु बताया गया.

बिहार का रहने वाला है युवक

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के फतेहपुर थाना निवासी उमेश राय के रूप में हुई. उसने बताया कि वह झारखंड से शराब की खरीदारी कर चोरी-चुपके बिहार में ऊंची कीमत पर बेचता है. आगे की कार्रवाई के लिए उसे उत्पाद विभाग गिरिडीह को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >