सर्किट हाउस में डीसी रामनिवास यादव एवं एसपी डॉ बिमल कुमार ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. सर्किट हाउस परिसर में प्रशासनिक अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत की भव्यता देखते ही बन रही थी. चीफ जस्टिस ने सर्किट हाउस में ही गिरिडीह के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. इस अवसर पर जिले के कई वरीय अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक कर्मी उपस्थित रहे.
Giridih News :झारखंड के चीफ जस्टिस एमएस सोनाक पहुंचे गिरिडीह
Giridih News :झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनाक शनिवार को गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया.
