100 से अधिक पैथलैब पर निबंधित केवल 26, पैथाेलाॅजिस्ट मात्र चार

जांच घर के संचालन में स्वास्थ्य प्रावाधानों की यहां धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. प्रावाधान के तहत डीएमएलटी को जांच घर में सहायक की भूमिका निभानी है. जानकारी के अनुसार डीएमएलटी डिग्रीधारक जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं.

गिरिडीह : जांच घर के संचालन में स्वास्थ्य प्रावाधानों की यहां धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. प्रावाधान के तहत डीएमएलटी को जांच घर में सहायक की भूमिका निभानी है. जानकारी के अनुसार डीएमएलटी डिग्रीधारक जांच रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. जांच घर के संचालन में स्वास्थ्य प्रावाधानों के अनुसार डीएमएलटी की डिग्री नहीं, बल्कि एमडी पैथाेलॉजिस्ट को मान्यता दी गयी है.

जांच रिपोर्ट पर हस्तारक्षर करने का हक भी एमडी पैथाेलॉजिस्ट को है. विभागीय सूत्र की मानें तो जांच घर में एमडी पैथाेलॉजिस्ट की निगरानी में जांच रिपोर्ट तैयार की जानी है. डीएमएलटी को जांच घर में केवल प्रोसेस करना है, पर जिले में अधिकतर जांच घर ऐसे डिग्रीधारक ही संचालित कर रहे हैं.

फिलहाल जांच घर की रिपोर्ट पर केवल एमडी पैथाेलॉजिस्ट का हस्ताक्षर रहता है और हस्ताक्षर भी असली है या नकली इसकी कभी जांच नही की जाती है. यह कैसे मुमकिन है कि जिले में मात्र चार एमडी पैथाेलॉजिस्ट हैं और हर जांच रिपोर्ट में उनका हस्ताक्षर हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >