सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राखी बनाओ प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखायी रचनात्मक प्रतिभा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बंदखारो में बालिका शिक्षा के अंतर्गत 'राखी बनाओ' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

सरिया प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में बुधवार को बालिका शिक्षा के अंतर्गत राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय से नवम तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर

विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन प्रसाद आर्य ने प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भैया-बहनों में रचनात्मकता और कौशल विकास को बढ़ावा मिलता है. नई शिक्षा नीति 2020 में भी कौशल विकास को प्राथमिकता दी गयी है. उन्होंने बताया कि कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी चयनित

प्रतियोगिता में कक्षा द्वितीय में शिवानी, पल्लवी व परी, कक्षा तृतीय में ममता, पीहू व श्रेया तथा कक्षा चतुर्थ में साक्षी, ममता व शिवानी का चयन किया गया. कक्षा पंचम में पायल, शिवानी वर्मा व शिवानी, कक्षा षष्ठ में पूजा, प्रिया व स्वीटी तथा कक्षा सप्तम में रोशनी और सिमरन को चुना गया. वहीं कक्षा नवम में पेहल पारीख और जय रानी का चयन किया गया.

राखी बनाती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

भाइयों के साथ पेड़ों को भी बांधेंगी राखी

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्राओं द्वारा तैयार की गयी राखियों का उपयोग गुरुवार को विद्यालय में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन उत्सव में किया जायेगा. छात्राएं भाइयों के साथ-साथ विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को भी राखी बांधेंगी. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भाई-बहन के स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जायेगा. प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं भैया-बहनें मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >