भाई-बहन के प्यार ने बाजार में भरी रौनक, राखी और गिफ्ट की बढ़ी मांग

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर गिरिडीह के बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। राखियों और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे कारोबार में तेजी है।

रक्षाबंधन के पर्व को लेकर गिरिडीह के बाजार गुलजार हो गये हैं. शहर से लेकर गांव तक राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें पर्व की सांस्कृतिक छटा बिखेर रही हैं, वहीं खरीदारी बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं.

अलग-अलग डिजाइनों में आकर्षक पैटर्न की राखियों से सजे बाजार राखी की दुकानों पर बहनें अपने भाइयों के लिए पसंदीदा राखी चुनने में जुटी हैं. बाजार में इस बार पारंपरिक राखियों के साथ अलग-अलग डिजाइन, रंग और आकर्षक पैटर्न वाली राखियां उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और रंगीन डिजाइन वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. युवतियां और महिलाएं भी अपनी पसंद और बजट के अनुसार राखियां खरीद रही हैं.

भाई भी रख रहे हैं बहनों की पसंद

रक्षाबंधन सिर्फ राखी तक सीमित नहीं है. भाई अपनी बहनों को पसंदीदा उपहार देने की तैयारी में जुटे हैं. कपड़े, कॉस्मेटिक्स, घड़ी, ज्वेलरी, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गयी है. कई लोग बहनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उपहार खरीद रहे हैं, तो कुछ आकर्षक पैकेज और कॉम्बो गिफ्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं.

मिठाई दुकानों पर भी पर्व की रंगत

मिठाई दुकानों पर भी पर्व का असर साफ दिख रहा है. दुकानदार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार करने में जुटे हैं. ग्राहकों की मांग को देखते हुए पारंपरिक मिठाइयों के साथ पैकिंग और प्रस्तुति पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

मिठास और उत्साह से बाजार होगा और गुलजार

दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन की तारीख करीब आने के साथ राखी और उपहारों की बिक्री में तेजी आयी है. आने वाले दिनों में बाजार में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह है. बाजार की चहल-पहल बता रही है कि रक्षाबंधन ने भाई-बहन के रिश्ते की मिठास के साथ स्थानीय कारोबार में भी उत्साह भर दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >