गांडेय प्रखंड की बरमसिया वन पंचायत के गोंदलीटांड़ निवासी श्रीजोल टुडू का कच्चा मकान रविवार की सुबह गिर गया. परिवार वालों ने सामानों को दूसरे के घर में रख दिया था, इसके कारण कोई क्षति नहीं हुई. शनिवार को घर की दीवार में अचानक दरार पड़ने लगी और रविवार की सुबर घर पूरी तरह से गिर गया. श्रीजोल पूरे परिवार के साथ दूसरे के घर में आश्रय लिया हुए है. उसने पंचायत के मुखिया और प्रशासन से सहयोग करने की मांग की है. प्रखंड में लगातार घर गिरने से अभी तक कई परिवार बेघर हो चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
