मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Giridih News :बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बाघरा गांव स्थित श्री साईं पेट्रोल पंप में विगत गुरूवार की शाम हुई मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त प्रकाश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 112/25 से संबंधित है.

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बाघरा गांव स्थित श्री साईं पेट्रोल पंप में विगत गुरूवार की शाम हुई मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त प्रकाश राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. मामला थाना कांड संख्या 112/25 से संबंधित है. बताया जाता है कि उक्त पेट्रोल पंप में डीजल भरवाने आये पिकअप भान चालक मंडाटांड़ गांव निवासी मो. फरदीन खान के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इसमें फरदीन के अलावा उसके भाई और पिता के साथ भी मारपीट की गयी थी. मो फरदीन के आवेदन पर थाना में केस दर्ज करते हुए छह लोगों को नामजद, जबकि 25 अन्य को अज्ञात आरोपी बनाया गया था. इधर नामजद अभियुक्त प्रकाश राणा को बेंगाबाद पुलिस ने सोमवार को उसके घर बाघरा से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अन्य अभियुक्ताें की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >