Giridih News: पथराव के तीन दिन बाद भी पुलिस तैनात, स्थिति सामान्य

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के धरीडीह में 31 मार्च को दो पक्षों के बीच हुई पथराव की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया था. हालांकि तीन दिन बाद अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका है और मामले को सुलझा लिया गया है. घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती अभी भी बरकरार है. पुलिस के 5 से 7 जवानों के अलावा पुलिस अधिकारियों की टीम घटनास्थल अब भी तैनात है. सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद खुद घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं.

इलाके में शांति बनी हुई है : थाना प्रभारी

नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि इलाके में शांति बनी हुई है और दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझा लिया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानीय लोग अब रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं. पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त जारी रहने से लोग आश्वस्त हैं कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

पुलिस ने बैठक कर सुलझाया था मामला

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर मामले को सुलझाया था जिसके बाद से इलाके में किसी प्रकार की अशांति की कोई सूचना नहीं मिली है. अब लोग पहले की तरह अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हैं और सामान्य जीवन की ओर लौट चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >