Giridih News :आरोपी को गिरफ्तार करने आयी बेरमो पुलिस बैरंग लौटी

Giridih News :बेरमो महिला थाना की पुलिस गुरुवार को मधवाडीह पंचायत के रघेयडीह गांव पहुंची. पुलिस आरोपित जिशेष कुमार को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन घर बंद मिला.

बेरमो महिला थाना की पुलिस गुरुवार को मधवाडीह पंचायत के रघेयडीह गांव पहुंची. पुलिस आरोपित जिशेष कुमार को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन घर बंद मिला. इसके कारण पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी. ग्रामीणों से भी इस संबंध में पूछताछ के बाद कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद बेरमो पुलिस लौट गयी. बतााया जाता है कि बेरमो थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी रघेयडीह गांव निवासी जिशेष कुमार के साथ हुई थी. पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण पत्नी ने बेरमो महिला थाना में पति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज करने के बाद महिला पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए आयी थी. टीम एएसआई जोसफील एक्का सदल-बल के साथ आयी थी. बेरमो पुलिस पहले बेंगाबाद थाना पहुंची और थाना प्रभारी को इसकी जानकारी देने के बाद वापस लौट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >