मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घोड़थंभा ओपी पुलिस ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर गिरफ्तार किया है.

खोरीमहुआ. घोड़थंभा ओपी पुलिस ने मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक डुमरडीहा का रहनेवाला मो. सद्दाम अंसारी है. बुधवार की शाम डुमरडीहा में दानिश अली अपनी फर्नीचर दुकान में बैठा था. इसी दौरान सद्दाम अंसारी अचानक पहुंचा और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा. जब उसने विरोध किया तो सद्दाम ने उसके साथ मारपीट की. पीछा करने के दौरान दानिश का आठ वर्षीय पुत्र भी आ गया, जिसे सद्दाम ने लकड़ी के बैट से मार कर घायल कर दिया. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर घोड़थंभा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और सद्दाम को खदेड़ कर नीमाडीह से गिरफ्तार कर लिया. दानिश अली ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. सद्दाम का आपराधिक इतिहास होने की बात कही जा रही है. ओपी प्रभारी विभूति देव ने बताया कि सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सद्दाम का आपराधिक इतिहास भी रहा है. टीम में एएसआई रजनीश कुमार, रामाकांत सिंह आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >