Giridih News :आग से धान, बिचाली तथा एक महुआ का पेड़ जले

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में शुक्रवार सुबह किसान लटेश्वर राय के खलिहान में अचानक आग लग गयी. अगलगी में खलिहान में रखा धान, बिचाली तथा एक महुआ का पेड़ जलकर नष्ट हो गया.

किसान को लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. लटेश्वर ने बताया कि शुक्रवार सुबह खलिहान की ओर से धुआं उठता देख, उसने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डीजल पंप, डब्बा व बाल्टी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक खलिहान में रखा करीब दस क्विंटल झाड़ा हुआ धान, बिचाली के लगभग दस हजार बंडल तथा एक महुआ का पेड़ जलकर नष्ट हो गया. बताया कि उसे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >