Giridih News :नशिस्त शायरी सह कवि गोष्ठी का आयोजन

Giridih News :हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार की रात कोलडीहा में फरोग ए अदब गिरिडीह के बैनर तले एक शायरी नशिस्त सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कवि व शायरों ने अपनी रचना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

मुख्य अतिथि डॉ महेश सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ सफदर इमाम मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सरपरस्त मोइनुद्दीन शम्सी व मंच संचालन सचिव सरफराज चांद ने किया. मौके पर तसौवर वारसी ने मेरी निगाह में तो है दोनों का इंतखाब, हिंदी भी लाजवाब, है उर्दू लाजवाब, होती नही है शायरी उर्दू के बिन मगर, हिंदी बगैर उर्दू मुकम्मिल नहीं जनाब. सरफराज चांद ने हिंदी दिवस का जश्न मनाना है दोस्तों, नगमा खुशी के सबको सुनाना है दोस्तों, हिंदी अगर है मुल्क की पहचान दोस्तों, उर्दू भी है भारत की मेरी शान दोस्तों, चल एकता का दीप जलाना है, दोस्तों सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया. मोइनुद्दीन शम्सी, मशकूर मैकश, तस्सवुर वारसी, एकरामुल हक वली, सद्दाम हुसैन, अंसार कौनैन आदि ने अपनी कविता, शेरो शायरी व गजलों से सबका मन मोह लिया. संस्था के संस्थापक मुख्तार हुसैनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एकरामुल हक वली, मो मकसूद, मो ज़ुबैर, मो मुख्तार ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >