Giridih News :अध्यक्ष के लिए नौ तथा पार्षद के लिए 12 ने खरीदा पर्चा
Giridih News :नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों के नामांकन के लिए अनुमंडल कार्यालय में तीन अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं.
अध्यक्ष के लिए नौ तथा पार्षद के लिए 12 लोगों ने नामांकन पर्चा खरीदा है. अध्यक्ष पद के लिए कंचन देवी, किरण नारायण, शालिनी कुमार, आरती देवी, चेतना तर्वे, श्रुति प्रिया कौर, पूनम राज, विनीता देवी साह व कवलप्रीत सलूजा ने नामांकन प्रपत्र खरीदा.
अधिवक्ताओं की हुई ब्रीफिंग
गुरुवार को एसडीएम संतोष गुप्ता ने चुनाव को लेकर प्रेस बयान भी जारी किया. साथ ही अधिवक्ताओं को भी चुनाव से संबंधित कई जानकारी दी, ताकि उम्मीदवारों को प्रपत्र भरने में आसानी हो. बताया गया कि बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बार निकाय चुनाव होना है. कुल 14,436 मतदाताओं में 7555 पुरुष तथा 6881 महिला मतदाता हैं. इसके लिए सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें एक संवेदनशील, एक अतिसंवेदनशील, शेष सामान्य बूथ हैं. अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र एसडीम कार्यालय से जबकि वार्ड एक से छह के लिए एआरओ के रूप में सरिया सीओ तथा वार्ड 7 से 12 के लिए बीडीओ मनोनीत किये गये हैं. उनके काउंटर से प्रपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.