Giridih News: चौथी कक्षा की छात्रा का यौन शोषण, शिक्षक गया जेल

Giridih News: चपुआडीह पंचायत के एक विद्यालय में सहायक अध्यापक मुंडहरी निवासी राजेंद्र यादव द्वारा चौथी कक्षा की छात्रा के साथ यौन प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है.

छात्रा विद्यालय से घर आने के बाद परिजनों को आपबीती सुनायी. इसके बाद बच्ची की मां बेंगाबाद थाना पहुंची और शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड (संख्या 43/25) दर्ज करते हुए सहायक शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया. शिक्षक के इस कारनामे से क्षेत्र में रोष है. छात्रा की मां ने बताया कि उसकी पुत्री को शिक्षक ने मंगलवार को चाॅकलेट देकर यौन प्रताड़ना की और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने की धमकी भी दी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को बुधवार को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >