Giridih News : गदर पावर ग्रिड चालू करने की मांग को ले अनिश्चितकालीन धरना जारी

समझौता नहीं हुआ तो आज से करेंगे भूख हड़ताल : राजकुमार यादव

Giridih News : गावां के गदर पावर ग्रिड को चालू करने की मांग को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव व जिला सचिव अशोक पासवान थे. अध्यक्षता प्रखंड कमेटी सदस्य मुस्लिम अंसारी व संचालन प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने किया. पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि 139 करोड़ रुपये की लागत से बना पावर ग्रिड अब तक चालू नहीं हो पाया है. इसका कारण एनओसी नहीं मिलना है. अगर समझौता नहीं हुआ तो शनिवार से सैकड़ों लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे. 13 जुलाई को गावां और तिसरी में सड़क जाम किया जायेगा. मौके पर आरवाइए जिला सचिव अशोक मिस्त्री, जिला कमेटी सदस्य जयनारायण यादव, नागेश्वर यादव, पंसस अकलेश यादव, इंद्रदेव यादव, मंटू शर्मा, अशोक यादव, लखन मंडल, संजय दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >