Giridih News :मजदूरों के अधिकार को लेकर संघर्ष करने पर बल

Giridih News :राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने रविवार को सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत ओपेनकास्ट परियोजना क्षेत्र की करहरबारी व महेशलुंडी पंचायत के मजदूरों के साथ धोबीडीह फुटबॉल ग्राउंड के पास रविवार को बैठक सह वनभोज का आयोजन किया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी व संचालन पंसस मनोज दास ने किया.

बैठक में मजदूरों के अधिकार को ले संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. अधिवक्ता सह यूनियन नेता ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन ने ओपेनकास्ट कोलियरी को आउटसोर्सिंग में चलाने का निर्णय लिया गया है. आउटसोर्सिंग कंपनी चयन के लिए दूसरी बार टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. कहा कि यहां के मजदूरों का इसमें हक मिलना चाहिए. उन्होंने मांग की ओपेनकास्ट परियोजना को आउटसोर्सिंग कंपनी से नहीं, बल्कि सीसीएल अपने स्तर से कोयला खनन करें, ताकि कोलियरी लंबे समय तक चल सके. कहा कि मजदूरों के हक के लिए जरूरत पड़ने पर लंबी लड़ाई लड़ी जायेगी.

प्रदूषण की मार झेल रहे स्थानीय लोग

जिप के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा यहां के स्थानीय के साथ शोषण किया है. स्थानीय लोग प्रदूषण की मार झेलते हैं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा. उन्होंने सीसीएल प्रबंधन से अपने स्तर से ओसीपी से संचालित करने की मांग की. लोकल सेल से जुड़े लोडिंग मजदूरों को उनका हक मिलना चाहियेे. यहां की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार की सुविधा देन की जरूरत है. पूर्व मुखिया अर्जुन रवानी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को यहां के मजदूरों का दर्द समझना होगा. सीसीएल प्रबंधन ओसीपी में स्थानीय मजदूरों को रोजगार की व्यवस्था करे. मौके पर रमेश कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >