'माफी नहीं मांगी तो होगा आंदोलन...' प्रभारी सीओ के खिलाफ मुखिया ने खोला मोर्चा; आंदोलन की चेतावनी

गावां में सीओ द्वारा मुखिया के साथ दुर्व्यवहार के बाद मुखिया संघ ने आपात बैठक की. सीओ से दो दिनों में माफी मांगने की मांग की गई.

गावां. गावां के प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार पर बिरने पंचायत के मुखिया चंदन कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगा है. घटना के बाद मामला गरमा गया है. रविवार को मुखिया संघ ने गावां पंचायत भवन में आपात बैठक कर घटना पर नाराजगी जतायी और प्रभारी सीओ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.

दो दिनों में नहीं मांगी माफी तो देंगे धरना

मुखिया संघ के अध्यक्ष कन्हाय राम ने आरोप लगाया कि प्रभारी सीओ द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और दुर्व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. संघ अब सीओ के कथित तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगा.

उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर प्रभारी सीओ ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो 8 सितंबर के बाद अनुमंडल और समाहरणालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके बाद सीओ के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गयी.

जनप्रतिनिधियों के सम्मान का सवाल

संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय और असंवैधानिक है. आम जनता हो या जनप्रतिनिधि, सभी के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन, बेटे हर्ष कुमार ने दी मुखाग्नि

उन्होंने कहा कि गावां संघर्ष, हक और अधिकार की लड़ाई के लिए जाना जाता है. यदि दो दिनों के भीतर प्रभारी सीओ ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो मुखिया संघ तमाम जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा.

बैठक में मुखिया चंदन कुमार, रूपाश्री सिंह, अजय साव, गायत्री देवी, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुरुसहाय रविदास, राजेंद्र दास, दिनेश्वर यादव, नंदू सिन्हा, पंकज कुमार, मो मकसूद समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >