Giridih News :लेबर कोड के खिलाफ सड़क पर उतरा मोर्चा

Giridih News :जिले में देशव्यापी आम हड़ताल का आंशिक असर दिखा. बैंक व एलआइसी में कामकाज पूरी तरह बाधित रहा. वहीं, गिरिडीह कोलियरी में कुछ देर के लिए डिस्पैच बाधित किया गया. कोलियरी के अधिकांश मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. वहीं प्रखंड क्षेत्र में माले ने कुछ देर के लिए रोड जाम कर विरोध जताया. कई जगहों पर प्रतिवाद मार्च निकालकर हड़ताल का समर्थन किया. इधर, आम हड़ताल का बाजारों पर कोई असर नहीं दिखा. यात्री वाहनों का परिचालन भी आम दिनों की तरह ही हुआ.

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के नेता सड़क पर उतरे. यूनियन के नेताओं सहित लोकल सेल मजदूरों ने कबरीबाद में कुछ देर के लिए कोयला डिस्पैच को रोका. बाद में ट्रेड यूनियन के नेता जीएम ऑफिस पहुंचकर कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की. मौके पर झाकोमयू के एरिया सचिव तेजलाल मंडल, यूनियन नेता हरगौरी साहू छक्कू, शिवाजी सिंह, अमित यादव, अशोक दास, कैला गोप, लाला गोप, विजय गोप, ज्ञानी दास, नारायण दास, जगत पासवान आदि मौजूद थे. इधर, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा ने बताया कि हड़ताल के समर्थकों ने एक घंटे तक कोयला डिस्पैच को प्रभावित किया. बाद में उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि कुछेक श्रमिकों को छोड़ सभी ने हाजिरी बनायी है.

बीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के बैनर तले एलआइसी के सभी 37 कार्यालयों में कामकाज ठप रखा गया. गिरिडीह जिले के सभी एलआइसी कार्यालयों में भी हड़ताल का व्यापक असर दिया. संघ गिरिडीह शाखा इकाई के सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि यह हड़ताल केवल नयी श्रम संहिताओं, एफडीआई सीमा में वृद्धि या सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश के खिलाफ सामान्य विरोध नहीं है, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को कॉरपोरेट हितों के अनुरूप ढालने की प्रक्रिया के खिलाफ है. कहा कि इसका भार श्रमिकों, किसानों और कमजोर वर्गों पर डाला जा रहा है. चारों श्रम कोड श्रमिकों को मिले लंबे समय से स्थापित सुरक्षा प्रावधानों को कमजोर किया है. इन कानूनों से नियुक्ति और छंटनी की प्रक्रिया आसान हुई है. कर्मचारियों ने एलआईसी परिसर में संयुक्त रूप से धरना दिया. धरने की अध्यक्षता गिरिडीह कर्मचारी मजदूर शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष मृदुल कांति दास व नेतृत्व समन्वय समिति के संयोजक धर्मप्रकाश ने किया. बीमा कर्मचारी संघ के अनुराग मुर्मू, बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के पवन कुमार बरनवाल, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के दीपक लाल, उदय सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. मौके पर विजय कुमार, राजेश उपाध्याय, रोशन कुमार, विजय कुमार, राजेश कुमार, प्रभाष शर्मा, विनय कुमार, अभिजीत डान, जुबेर आलम, कुलजीत कुमार रवि, देवनाथ दास, महफूज अली, सबा परवीन, माहेश्वरी वर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, अभय कुमार, संजय गुप्ता, पंकज कुमार, विजय मंडल, नागेश्वर साव, प्रवीण हांसदा, डेनियल मरांडी, संहिता सरकार, गौरव भारद्वाज, रिशु कुमारी, कुमारी रंजना आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >