Giridih News :मामूली विवाद में हिंसक झड़प, दंपती समेत तीन घायल

Giridih News :बड़कीटांड़ गांव में बुधवार को मामूली विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष के पति, पत्नी व पुत्र को गंभीर चोट आयी. तीनों को इलाज के लिए बेंगाबाद के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दंपती सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. वहीं, पुत्र को धनबाद रेफर कर दिया गया. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आवेदन में ललिता देवी ने कहा है कि वह बुधवार की शाम अपने पति आशो महतो और पुत्र रामचंद्र यादव के साथ घर में चाय पी रही थी. इस दौरान गांव के दुलार महतो पक्ष के चार लोग हथियार के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया.

धारदार हथियार से किया हमला

कहा है कि उसके पुत्र रामचंद्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बीच-बचाव करने जब उनके पति आये, तो उनके सिर पर दुलार महतो ने कुल्हाडी से वार कर दिया. हल्ला करने पर उसके साथ भी मारपीट की गयी. साथ ही लोग गला दबाने लगे. हमलावरों ने घरेलू सामानों को बर्बाद कर दिया. इधर, दूसरे पक्ष की भी एक महिला को चोट आयी है. पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >