सरिया के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, पैतृक गांव में की गयी अंत्येष्टि

बाघानाल गांव का विकास पंडित ( 21) पिता जागेश्वर पंडित बीते कई वर्षों से अपने परिजन के साथ मुंबई में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करता था. कुछ दिनों पूर्व डेंगू की चपेट में आ गया. मुंबई में उसका इलाज चल रहा था.

सरिया प्रखंड क्षेत्र के कैलाटांड़ पंचायत अंतर्गत बाघानल गांव के एक प्रवासी मजदूर की मौत मुंबई में हो गयी. उसका पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचा. यहां अंत्येष्टि की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघानाल गांव के विकास पंडित ( 21) पिता जागेश्वर पंडित बीते कई वर्षों से अपने परिजन के साथ मुंबई में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करता था. कुछ दिनों पूर्व डेंगू की चपेट में आ गया. मुंबई में उसका इलाज चल रहा था. इसी बीच विकास पंडित ने इलाज के दौरान बुधवार की देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया. शव के गांव पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में गांव के लोग पहुंचे. गांव में शोक का माहौल है. संवेदना व्यक्त करने वालों में स्थानीय मुखिया मनोज गुप्ता, जिप सदस्य लालमणि यादव, अशोक साव,गणेश पंडित, कामेश्वर यादव, नेमचंद पंडित, वीरेंद्र कुमार, हुकुम पंडित, अशोक कुमार, गणेश साव आदि लोगों के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >