Giridih News: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई मैट्रिक–इंटर परीक्षा

Giridih News: गिरिडीह जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रथम दिन मंगलवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. जिले भर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता व्यवस्था के बीच परीक्षाएं आयोजित की गयी.

मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 5208 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5175 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर कुल 3251 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 3226 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों पर समय से प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की गहन जांच तथा प्रवेश पत्र की सघन जांच की गई. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. वहीं उड़नदस्ता दल भी लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा बीएनएस की धारा 163 लागू रही, जिससे अनावश्यक भीड़ और बाहरी तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी रही.

सुरक्षा व्यवस्था का भी रहा पुख्ता इंतजाम

परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक और पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके. प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास लगातार गश्ती की जाती रही. वहीं, असामाजिक तत्वों और अनावश्यक भीड़ पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रही, जिससे बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई. इसके अलावा, उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लिया गया. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था. साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >