Giridih News :गावां प्रखंड के कई विभाग चल रहे अतिरिक्त प्रभार में, कार्य प्रभावित

गावां प्रखंड के महत्वपूर्ण विभागों अतिरिक्त प्रभार में संचालित हो रहे हैं. इससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं. प्रखंड में बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा केंद्र, प्रखंड संसाधन केंद्र, कृषि, जनवितरण व सीएचसी जैसे महत्वपूर्ण विभाग अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं.

सीडीपीओ के नहीं होने के कारण सीओ को इसका अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यहां, मात्र एक पर्यवेक्षिका है. इसके कारण आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था अत्यंत चरमरा गयी है. नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण केंद्रों के संचालन में गड़बड़ी का आरोप लग रहा है. अधिकांश केंद्र समय पर नहीं खुलते हैं. वहीं, पोषाहार आदि में भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती रहती है. यही हाल गावां के पशु चिकित्सा केंद्र का भी है. यहां एक भी चिकित्सक है. यह कार्यालय मात्र एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के भरोसे है. केंद्र में अक्सर ताला लटका रहता है, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी होती है.

बीइइओ को तीन प्रखंड का प्रभार

बीइइओ गावां के अलावा तीन प्रखंडों के प्रभार में हैं. इससे विद्यालयों का संचालन समेत अन्य कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. काफी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति बनाकर गायब हो जाते हैं.इसे देखने वाला कोई नहीं है. यहां के कृषि सह सहकारिता विभाग के कार्यालय में वर्षों से कृषि पदाधिकारी पदस्थापित नहीं हैं. यह विभाग भी जैसे-तैसे चल रहा है. गावां सीएचसी में भी तिसरी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ महेश्वरम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है. यहां चिकित्सकों का भी अभाव है. गावां थाना प्रभारी के लाइनहाजिर किये जाने के बाद प्रभार पुलिस इंस्पेक्टर को दिया गया है. इस तरह प्रभार में रहने से संबंधित विभागों की व्यवस्था क्षेत्र में चौपट हो गयी है. जिप सदस्य पवन चौधरी, नाजिया खातून, मुखिया कन्हाई राम, मो मेराजुद्दीन, अमित कुमार गुप्ता, रजिया खातून, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, ग्रामीण पप्पू यादव, राजकुमार सिंह, देवनंदन साव, राजेंद्र पांडेय ने जल्द पदाधिकारियों को नियुक्त करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >