Giridih News :महुआ माजी ने कल्पना के लिए मांगा वोट

Giridih News :राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांवों में गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया.

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांवों में गांडेय प्रत्याशी कल्पना सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलायी. उन्होंने कल्पना सोरेन के अल्पकाल में किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया. कहा कल्पना के यहां आने के पहले गांडेय सिर्फ विधानसभा था, लेकिन अब यह चर्चित विधानसभा हो गयी है. इसकी पहचान देश स्तर पर हुई है. उन्होंने कहा पांच माह में यहां पर महिला महाविद्यालय व स्टेडियम की आधारशिला रखी गयी. सडकों का जाल बिछाया जा रहा हैं. कहा यहां कई ऐसे भी काम होंगे, जिसका लाभ यहां की जनता को होगी. कहा राज्य में हेमंत की सरकार फिर से आ रही है, ऐसे में कल्पना ना सिर्फ विधायक, बल्कि सरकार की मजबूत स्तंभ रहेगी. कहा गांडेय विधानसभा में विकास के लिए कल्पना बेहतर विकल्प है. गांडेय में पानी की समस्या विकराल है. जलस्तर भी नीचे है. कल्पना के पास विकास का विजन है. उन्होने कहा क्षेत्र भ्रमण भी किया. मौके पर सुनील यादव के साथ गठबंधन दलों के कार्यकर्ता साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >