गांडेय. रविवार की सुबह कांवरियों का एक जत्था महेशमुंडा रेलवे स्टेशन से सुल्तानगंज रवाना हुआ.इस दौरान महेशमुंडा रेलवे स्टेशन बोल बम ..हर हर महादेव के नारों से गुंज उठा.बाबा धाम जा रहे कांवरियों ने बताया कि गांडेय प्रखंड के कोयरीडीह,डहुआटांड़, रताबहियार,देवन डीह समेत अन्य गांवों से सैकड़ों कांवरियां महेशमुंडा स्टेशन से रवाना हो रहे हैं.बताया कि वे लोग मधुपुर स्टेशन से जसीडीह होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे.यहां जल उठाकर पैदल देवघर बाबा धाम पहुंच जलार्पण करेंगे.मौके पर काफी संख्या में महिला पुरुष कांवरियां मौजूद थे.
महेशमुंडा स्टेशन से सुल्तानगंज को निकला सैकड़ों कांवरियों का जत्था

ट्रेन से हुए रवाना होते कांवरिया | Prabhat Khabar Network
Copied link
गिरिडीह के महेशमुंडा स्टेशन से सैकड़ों कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। बोल बम के नारों से गूंज उठा पूरा रेलवे स्टेशन, देखें पूरी खबर।