Giridih News :महाशिवरात्रि 15 को, तैयारी जोरों पर, निकलेगी भव्य शिव बरात

Giridih News :हिंदू धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहारों में महाशिवरात्रि का अपना महत्व है. प्रत्येक वर्ष फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है. इस त्योहार को लेकर सरिया प्रखंड के शिवभक्तों में उत्साह चरम पर है.

शिव मंदिरों में रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है. सरिया प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरता शिव शक्ति धाम में विशेष आयोजन की तैयारी है. यह धाम खेढुवा नदी किनारे मंदरामो (पूर्वी) पंचायत के छिली-छपरी में है. ट्रस्ट के लोग काफी सक्रिय दिख रहे हैं. मंदिरों में रंग रोगन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. साफ-सफाई भी चल रही है.

ट्रस्ट की बैठक में कई निर्णय

महाशिवरात्रि मनाने को लेकर ट्रस्ट की बैठक हुई. अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष जागेश्वर मंडल ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि की शाम भगवान शिव की बरात निकाली जायेगी. बरात देवी-देवताओं, भूत-पिशाच, ऋषि-मुनि की वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ शिवशक्ति धाम से निकलकर पूरे सरिया बाजार भ्रमण करेगी. झांकी तथा बरात सजाने के लिए रामगढ़ से विशेष कलाकारों को बुलाया जायेगा. शिव बरात के वापसी होने पर मंदिर परिसर में भंडारा होगा. मुख्य पूजारी के रूप में सपत्नीक सुरेंद्र पंडित होंगे. श्रद्धालुओं को पूजा तथा जलाभिषेक में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. बैठक में ट्रस्ट के सचिव रामचंद्र मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश मंडल, भोला लाल मंडल, पूरन मंडल, प्रसादी मंडल, अरविंद प्रसाद, सुरेंद्र पंडित, शंकर मंडल, विजय सिंह, विजय मंडल आदि उपस्थित थे. इधर,राजदहधाम में भी महाशिवरात्रि भव्य रूप से मनाने की तैयारी है. तपस्वी मौनी बाबा राजदहधाम समिति के अध्यक्ष सुरेश भारती व सचिव राजकुमार वर्मा ने बताया कि यहां हजारों की संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे.रने के लिए आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >