Giridih News :मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबज क्षतिग्रस्त

Giridih News :हरलाडीह ओपी क्षेत्र की कुड़को पंचायत अंतर्गत स्थित शिव मंदिर में सोमवार की देर शाम वज्रपात की चपेट में आ गया. तेज बारिश और गरज-तड़क के बीच मंदिर पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली से मंदिर का गुंबज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना में गुंबज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा. इस बाबत कुड़को पंचायत निवासी एवं प्रखंड उप प्रमुख महेंद्र महतो ने बताया कि बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ यह हादसा हुआ. इसके बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सौभाग्य से उस समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से पुराना धार्मिक स्थल है और आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मंदिर के जीर्णोद्धार की अविलंब व्यवस्था करने की मांग की है.क

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >