Giridih News :कर्नाटक से लौट रहा मजदूर लापता, परिजन चिंतित

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के धवैइया गांव का प्रवासी मजदूर लोकन महतो (30) गायब हो गया है. उसकी मां पनवा देवी ने अपने बेटे के गायब होने पर थाना में आवेदन दिया है.

बगोदर थाना क्षेत्र की अडवारा पंचायत के धवैइया गांव का प्रवासी मजदूर लोकन महतो (30) गायब हो गया है. रति की मां पनवा देवी ने अपने बेटे के गायब होने पर थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि उसका बेटा लोकन छह माह पूर्व कर्नाटक काम करने गया था. इस दौरान उससे बातचीत भी होती थी. होली के समय घर आने की बात कहा था. घर आने के लिए ट्रेन भी पकड़ा. 16 मार्च को विजयवाड़ा स्टेशन पहुंचने पर बात हुई. लेकिन, इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया है. उसने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >