Giridih News: तेतरिया सलैडीह में लगातार बारिश से गिरा कच्चा मकान

Giridih News: बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह निवासी अजीम मियां (72) का कच्चा खपड़ैल मकान मंगलवार की सुबह अचानक ढह गया.

बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह निवासी अजीम मियां (72) का कच्चा खपड़ैल मकान मंगलवार की सुबह अचानक ढह गया. घटना में वृद्ध अजीम मियां बाल-बाल बच गया. घर के गिर जाने के बाद वृद्ध घर से बेघर हो गया है. उसने बिरनी के बीडीओ फणीश्वर रजवार को आवेदन देकर सरकारी आवास दिलाने की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि कच्चा मकान पहले से धीरे-धीरे गिर रहा था. सरकारी आवास दिलाने की मांग को लेकर वर्ष 2024 से मुख्यमंत्री, उपायुक्त, बीडीओ, सीओ, मुखिया, पंसस को आवेदन देकर वे थक चुके हैं, पर आज तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया. मंगलवार को अचानक मकान गिर जाने से घर में रखा खाने-पीने का सारा सामान, कपड़ा, बर्तन वगैरह बर्बाद हो गया है. बीडीओ ने कहा कि मामले की जांच कराकर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >