15 साल में भी नहीं बदली कुबरी-प्रतापपुर सड़क की सूरत, पिच गायब होने से ग्रामीण परेशान

बिरनी प्रखंड के कुबरी से प्रतापपुर मुख्य सड़क 15 वर्षों से बदहाल है। सड़क से पिच गायब होने और बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

बिरनी प्रखंड के कुबरी से प्रतापपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी दोबारा कालीकरण नहीं हो सका है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बताया जाता है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2009-10 में कालीकरण कर किया गया था. लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण अब इसका पिच पूरी तरह उखड़ गया है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या दोबारा कालीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत और दोबारा कालीकरण कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >