गिरिडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, गोप-ग्वालों की वेशभूषा नें शामिल हुए बच्चे

Krishna Janmashtami in Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के स्कूलों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया गया. बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर लोगों का मन मोह लिया.

Krishna Janmashtami in Giridih: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एलकेजी से 5वीं तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण, श्रीराधा, सुदामा, जानकी, वासुदेव, नंद, यशोदा समेत गोप-ग्वालों की वेशभूषा में विद्यालय आकर जन्माष्टमी मनाया. महोत्सव में बच्चों ने अपनी कला व नृत्य से सभी का मन मोह लिया.

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का का मंचन किया. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर अर्जुन को गीता का उपदेश देने तक के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया. वहीं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के भावपूर्ण प्रंसंग का मंचन कर जीवन में मित्र का महत्व बताया.

कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य और राधा-श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चे. फोटो : प्रभात खबर

प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने बच्चों के इस अभिनय की प्रशंसा की व जीवन में श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी. कार्यक्रम में शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

किरण पब्लिक स्कूल में दही हांडी व रंगोली स्पर्धा

कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर दही-हांडी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जूनियर विंग में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां निकाली गई. राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे में बच्चे आकर्षक प्रतीत हो रहे थे.

किरण पब्लिक स्कूल में दही हांडी व रंगोली स्पर्धा. प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय के बच्चे व शिक्षकगण. फोटो : प्रभात खबर

भगवान श्री कृष्ण के बाल रूपों में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे. दही-हांडी के मटके को भी फोड़ा गया. आकर्षक झूले में बैठकर कृष्ण के रूप में बच्चे झूल रहे थे. प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया. सीनियर विंग में छात्राओं द्वारा भिन्न-भिन्न विषयों पर सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाए गए.

छात्राओं में छिपी विलक्षण प्रतिमा को देखकर स्कूल के चेयरमेन अशोक कुमार सिंह, निदेशक राजीव रंजन सिंह, प्राचार्य राघव भोक्ता समेत सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं अचंभित थे. चेयरमेन अशोक कुमार सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

निदेशक राजीव रंजन सिंह ने प्रतिभागियों को भरोसा दिलाया कि उन लोगों की प्रतिमा को विकसित करने में विद्यालय हर स्तर पर मंच उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति कुमारी, संदीप लाला, पंचानंद कुमार, पिंटू कुमार, सोनू सर, शिखा स्वर्णिमा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

राधा-कृष्ण की प्रतिमूर्ति बनकर नौनिहालों ने लोगों का मन मोहा

सरिया प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर बंदखारो में शनिवार को जन्माष्टमी से पूर्व राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष मनोहर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्णा तथा राधा रानी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद श्रीराधा-कृष्ण व मां सरस्वती की वंदना की गयी.

सरस्वती शिशु मंदिर बंदखारो में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता. नौनिहालों ने लोगों का मन मोहा. फोटो : प्रभात खबर

इस दौरान शिशु वर्ग से लेकर पंचम वर्ग के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूपक प्रस्तुत किया. लोगों ने श्रीकृष्ण लीला की आंशिक प्रस्तुति दी. स्पर्धा में पहला स्थान तेजस राज, द्वितीय स्थान सूर्यांश कुमार व तृतीय स्थान देवहर्ष देशवाल ने प्राप्त किया.

राधारानी रूप सज्जा प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान भावना कुमारी, द्वितीय स्थान पीहू कुमारी, तृतीय स्थान रिया कुमारी और बाल वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, द्वितीय स्थान सोनाक्षी कुमारी व तृतीय स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया. मौके पर अध्यक्ष मनोहर पांडेय, उपाध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन आर्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदीजी, अभिभावक व भैया-बहनें उपस्थित थे.

Also Read

Ranchi Janmashtami News : 25 को मोरहाबादी में फूटेगी कन्हैया की 1.01 लाख रुपये की दही-हांडी

Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और मटकी फोड़ने की रोमांचक परंपरा

Krishna Janmashtami 2024: जानें, कैसे मनाएं लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव, जानें विधि और नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >