गांडेय के कस्तूरबा विद्यालय में कौशल प्रतियोगिता, छात्राओं ने हेल्थ केयर व ब्यूटी एंड वेलनेस के मॉडल किये प्रस्तुत

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय में छात्राओं ने हेल्थ केयर और ब्यूटी एंड वेलनेस विषय पर शानदार मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई.

गांडेय. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गांडेय में शनिवार को व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के बीच कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं ने हेल्थ केयर और ब्यूटी एंड वेलनेस से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

हेल्थ केयर मॉडल में योग और रक्तचाप मापन का प्रदर्शन

हेल्थ केयर विषय के तहत ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी और उनकी टीम ने योग की विभिन्न मुद्राओं, हृदय की कार्यप्रणाली तथा रक्तचाप मापने के यंत्र से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया. छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. इस मॉडल के निर्माण और प्रस्तुति में हेल्थ केयर शिक्षिका निशा कुमारी ने मार्गदर्शन किया.

प्रदर्शनी में शामिल वार्डन, शिक्षिका व छात्राएं

ब्यूटी एंड वेलनेस में त्वचा के प्रकार व मेहंदी डिजाइन

वहीं शिक्षिका गायत्री कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रा पूनम कुमारी, संतोषी कुमारी और उनकी टीम ने ब्यूटी एंड वेलनेस विषय के तहत त्वचा के विभिन्न प्रकारों और मेहंदी डिजाइन से संबंधित मॉडल व प्रदर्शनी प्रस्तुत की. छात्राओं ने अपने मॉडल के माध्यम से ब्यूटी एंड वेलनेस से जुड़ी जानकारी साझा की.

ये भी पढ़ें: Bhelwaghati Massacre: 11 सितंबर 2005 की वो काली रात, जब भेलवाघाटी में बिछ गई थीं लाशें, जलसे में भावुक हुए लोग

वार्डन समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं रहीं मौजूद

प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन अमन जहां, शिक्षक ब्रह्मदेव पांडेय, शिक्षिकाएं मार्सेला सोरेन, श्वेता किस्कू, लिली हेंब्रम और शारदा कुमारी समेत विद्यालय की सभी छात्राएं मौजूद थीं. प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samsul ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >