गिरिडीह: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेपीएससी परीक्षा शुरू, 43 केंद्रों में 15600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Giridih News: गिरिडीह में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih News: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हो गई है.  जिले में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में करीब 15,600 अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं. 

निषेधाज्ञा लागू 

परीक्षा को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्रीकांत यशवंत विषपुते ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है. यह निषेधाज्ञा रविवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी. आदेश के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की चहारदीवारी से 500 मीटर की बाहरी परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. 

दो पालियों में हो रही परीक्षा 

गिरिडीह जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वही उड़नदस्ता दल लगातार गश्त करेंगे, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >