Giridih News : पथराव और फायरिंग के बाद भी दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

Giridih News : हिरासत में लिये गये बाप-बेटे को पुलिस ने छोड़ा

Giridih News : गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के नगीना सिंह रोड में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग का मामला में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन शनिवार को दोनों को छोड़ दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं. विवाद के दौरान लाइसेंसी राइफल से फायरिंग भी हुई थी. इसके बाद भी मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. बताया जाता है कि दूसरे पक्ष की ओर से एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवा में फायरिंग की थी. पुलिस ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी. पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी भी पक्ष ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी. इसके कारण पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. हालांकि, फायरिंग जैसे गंभीर मामले में प्राथमिकी स्वतः संज्ञान में लेकर दर्ज की जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस पूरे मामले में नगर थाना पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पूछने पर अधिकारी टालमटोल करते नजर आए. ना तो फायरिंग की पुष्टि की जा रही है, ना ही यह बता कि लाइसेंसी हथियार से गोली चलाने पर कोई विभागीय कार्रवाई होगी या नहीं. राइफल थाना में जमा करवा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >